Latest News

Wednesday, 15 February 2017

सपा-कांग्रेस के गठबन्धन से बैकफुट पर भाजपा-बसपा- अखिलेश

फतेहपुर, शमशाद खान । प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव ने आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया। समय को बचाते हुए श्री अखिलेश ने सीधे तौर पर भाजपा को निशाने पर लिया कहा कि यह चुनाव ऐतिहासिक है बहुत दिनों से दूसरों की सरकार नहीं बनी है दूसरी बार भी प्रदेश मे सपा और कांगे्रस की सरकार बनेगी। इसका भरोसा उमड़े हुए जन सैलाब ने साबित कर दिया है। पहले साईकिल बिना हांथ के दौड़ती रही अब साईकिल को कांग्रेस का हांथ मिल गया है इसकी रफ्तार का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है। वह कितना धन वापस लाये हैं इसका जवाब उनके पास नही है। 500-1000 की नोटबंदी के बाद किसान, मजदूर और गरीबों को लाइन पर लाकर खड़ा कर दिया। नोटबंदी के टक्कर मे कितनों लोगों की जान चली गयी उन्हें नहीं पता लेकिन समाजवादी ने उनके परिजनों को दो-दो लाख रूपये की धनराशि देकर मदद किया। उनकी बात क्या करें जो अब तक सरकार बनाने की बात भूलकर विपक्ष पर रहने को तैयार हैं। विगत नौ सालों से देख रहा हूं कि जो हांथी खड़े है वह बैठ नहीं पाये है और जो बैठे हुए हैं वह खड़े नहीं हो पाये हैं। 
शहर के बिन्दकी बस स्टाप स्थित मुस्लिम इण्टर कालेज के प्रांगण मे आयोजित सपा और कांग्रेस की जनसभा को सम्बोधित करने आये प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने अपने 25 मिनट के सम्बोधन मे सदर विधानसभा के प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश लोधी अयाह शाह विधानसभा के प्रत्याशी अयोध्या प्रसाद पाल हुसेनगंज विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी ऊषा मौर्या खागा विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी ओम प्रकाश गिराह के पक्ष मे मतदान करने की अपील करते हुए भारतीय जनता पार्टी को सीधे निशाने मे लिया और दूसरा निशाना बहुजन समाज पार्टी मे साधते हुए कहा कि देश मे कालाधन वापस लाने की बात करने वाले प्रधानमंत्री अब तक कितना कालाधन वापस लाये हैं इसका जवाब नहीं दे पा रहे हैं। आखिरकार काला और सफेद धन क्या है काला और सफेद का मतलब आपस मे साफ-सुथरा लेनदेन है और जो चोरी के साथ लिया दिया गया वह कालाधन है। अच्छे दिन दिखाने वाले लोगों ने गरीब, मजदूर , किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर दी। मन की बात रेडियो और टेलीवीजन पर की जा रही हैं लेकिन यह मन की बात कौन सी हैं अब तक कोई भी नहीं जान पाया। जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन इन दिनों चर्चा पर है और विपक्षी पूरी तरह से घबराये हुए हैं दो युवा नेताओं का गठबंधन है जो केवल प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश की उन्नतिशील राजनीत का गठबन्धन है कल तक सरकार बनाने की बात करने वाली आज विपक्ष मे बैठने को तैयार है लखनऊ को हांथियों से पटवा दिया और दलितों के वोटों के साथ खिलवाड़ करने का काम किया। समाजवादी पार्टी की सोंच विकासशील रही है कथनी और करनी मे कोई अन्तर नहीं रहा। 2012 के चुनावी घोषणा पत्र मे जो वादे किये गये उनको बारी-बारी से पूरा किया गया। कन्याओं के लिए विद्याधन तो छात्र-छात्राओं के लिए लैपटाॅप की व्यवस्था की गयी, महिलाओं को समाजवादी पेंशन का तोहफा दिया गया जिसमें पचास लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिल रहा है अब तक 500 रूपये प्रतिमाह मिलता रहा लेकिन अब समाजवादी की सरकार दोबारा बनती है तो उन्हें 1000 रूपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी इतना ही नही समाजवादी सरकार मे अधूरे पड़े शिक्षकों को शिक्षक बनाकर उन्हें नौकरी दी गयी पहली बार ऐसा हुआ है जब समाजवादी सरकार ने पुलिस कर्मियों के सर्वाधिक प्रमोशन किये और सत्तर हजार नये सिपाहियों की भर्ती की। समाजवादी पार्टी की विकासीय योजनाओं मे इतना ही नहीं सामिल रहा 108 नम्बर स्वास्थ्य एम्बुलेंस की व्यवस्था देकर दूर- दराज के मरीजों को जहां स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का काम किया तो वहीं 100 नम्बर पुलिस व्यवस्था देकर घटना मौकाये तक पहंुचकर पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम किया। समाजवादी सरकार अगर प्रदेश मे दूसरी बार सरकार बनाती है तो जनपद फतेहपुर के सदर विधानसभा मे विकास का चक्का घूमेगा जिसके तहत काफी अरसे से लम्बित सीवर लाइन की व्यवस्था को अमली जामा पहनाया जायेगा तो वहीं चैबिस घंटें की बिजली व्यवस्था भी चुस्त दुरूस्त होगी जिस तरह के आस पास के जनपदों मे स्वास्थ्य व्यवस्था की उम्दा व्यवस्था है उसी तर्ज पर पहले जिला अस्पताल का चैमुखी विकास होगी और उसी के साथ मेडिकल का तोहफा भी लोगों को मिलेगा। जनसभा मे मंचासीन सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, जिला प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव, पूर्व सांसद राकेश सचान, पूर्व विधायक वीर अभिमन्यु सिंह उर्फ वीरन यादव, पूर्व विधायक मो0 सफीर, नफीसुद्दीन, कांग्रेस शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News