फतेहपुर, शमशाद खान । जनपद में चैथे चरण के लिये हुये मतदान में घर के मुखियां के वोटरलिस्ट से नाम गायब होने से लोगो में आक्रोश रहा। सदर विधानसभा के कई बूथो मे लोगो ने बताया कि नये मतदाताओ के नाम वोटरलिस्ट में है लेकिन घर के मुखिया व बुजुर्ग लोगो के नाम वोटरलिस्ट से गायब है जिससे मतदान नही कर पा रहे है वोटरलिस्ट से नाम गायब होने से लोगो में आक्रोश रहा जिसको लेकर मतदान से वंचित लोगो ने प्रशासन से भी बात की। लेकिन वह लोग जिनके नाम वोटालिस्ट में नही थे वह मतदान करने से वचिंत रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment