Latest News

Thursday, 23 February 2017

प्रत्याशियो ने भी बूथ में पहुच किया मतदान

फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव के लिये आज हुये मतदान मंे जहां मतदाताओ ने लोकतंत्र की मजबूती के लिये अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने चहेते प्रत्याशी के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीन में कैद कर दिया वही प्रत्याशी भी अपने-अपने बूथो मे पहुचकर मताधिकार का प्रयोग किया। सपा प्रत्याशी चन्द्रप्रकाश लोधी अपने परिवार के साथ पहुचकर अपने बूथ में जाकर मतदान किया। तो वही बसपा प्रत्याशी समीर त्रिवेदी ने भी अपना मतदान किया इसी तरह भाजपा प्रत्याशी विक्रम सिंह ने भी अपने मताधिकार का प्रयोक करने के लिये मतदान केन्द्र पहुचे। वही अन्य दलो के प्रत्याशियो ने अपने परिवार के साथ बूथ में पहुचकर मतदान किया। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News